फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: यार्ड रिमॉडलिंग की तैयारी, 70 से अधिक ट्रेनें होंगी निरस्त व रूट बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य के चलते दो महीने तक 70 से अधिक ट्रेनों को निरस्त व रूट बदलाव किया जाएगा। वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस भी दैलवारा से न्यू टाउन होकर टीकमगढ़, खजुराहो के लिए चलेगी।
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड बनाया गया है, जिसमें पांच नई रेल लाइनों के साथ ही यहां अब आठ रेल लाइन हो गई हैं। अब यार्ड में इन रेल लाइनाें की इलेक्ट्रॉनिक कनेक्टीविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग यानि रिमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इसकी तैयारियां रेलवे ने शुरू कर दी हैं। शनिवार को परिचालन एवं बिजनेस डेवलपमेंट के अतिरिक्त सदस्य डाॅ. मनोज सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार ने ललितपुर स्टेशन का निरीक्षण किया था और ललितपुर स्टेशन पर यार्ड में बिछाई गई नई रेल लाइनों के रिमाॅडलिंग व नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

यह कार्य 60 दिन तक किया जाएगा और इन दिनों में लगभग 70 से अधिक ट्रेन निरस्त व उनके रूट बदलाव किए जाएंगे। बड़ी ट्रेनों को बदले रूट से निकालने की तैयारी है। हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को भी ललितपुर नहीं लाकर दैलवारा स्टेशन से कॉडलाइन से निकालकर न्यू टाउन होते हुए टीकमगढ़, खजुराहो चलाया जाएगा। हालांकि अभी रेलवे द्वारा इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन रेलवे जल्द ही यह शेड्यूल जारी करेगा, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी पहले से हो और वह यात्रा की प्लानिंग पूर्व से ही कर सकें।
विज्ञापन

-
रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग का कार्य होना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जैसे ही शेड्यूल जारी होगा, उसके बारे में जानकारी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें