फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कमरे के अंदर म्यांरी पर बंधी रस्सी के फंदे से बृहस्पतिवार की सुबह शहर के मोहल्ला आजादपुरा लेडियापुरा निवासी 42 वर्षीय बृजनंदन का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने शराब पीने का आदी होने और शराब के नशे में आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे मनोज ने बताया कि उसका चाचा बृजनंदन शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसके कुछ समय बाद वह कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद जब उसका भतीजा सुखनंदन कमरे के अंदर गया तो यहां म्यांरी से बंधी रस्सी के फंदे से बृजनंदन का शव लटकता हुआ मिला। शोर सुनकर अन्य परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के भतीजे ने शराब के नशे में आत्महत्या करने की बात कही। मृतक तीन भाई-दो बहनों में तीसरे नंबर का था और उसके एक पुत्री है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें