फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिता की लपटों से झुलसा युवक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सौजना क्षेत्र के ग्राम भाैंड़ी निवासी अरविंद की चाची सीमा कुशवाहा का निधन हो गया था। मंगलवार को सुबह श्मशान घाट पर चिता की लपटों की चपेट में आने से अरविंद गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम भौंड़ी निवासी अरविंद (30) पुत्र कुट्टू कुशवाहा की बुजुर्ग चाची सीमा कुशवाहा का निधन हो गया था, जिस पर मंगलवार को सुबह उन्हें अंतिम संस्कार के लिए गांव में श्मशान घाट ले जाया गया। जहां अरविंद अपनी चाची की चिता में आग दे रहा था। इसी दौरान जब चिता में तेल डाला गया, तो आग भड़क गई और उसकी लपटों की चपेट में आने से अरविंद बुरी तरह झुलस गया। इस पर परिजन उसे पहले महरौनी सीएचसी ले गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें