फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खदान में बाइक गिरने से युवक की मौत, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खदान में गिर गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। तीनों युवक नाराहट क्षेत्र स्थित अमझरा मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मोहल्ला चौबयाना निवासी शिवशंकर (18) शनिवार को अपने दो साथी दशरथ (26) निवासी मोहल्ला चौबयाना और अंकित (18) निवासी बड़ापुरा के साथ नाराहट थाना क्षेत्र स्थित अमझरा मंदिर गया था। देर शाम तीनों घर लौट रहे थे। वह ग्राम मसौरा बैरियर के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खदान में गिर गई। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें