ससुराल जा रहे युवक की बाइक हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सतवांसा निवासी 45 वर्षीय राजकुमार बरार पुत्र गिरीश बृहस्पतिवार की रात को बाइक से अपनी ससुराल ग्राम खडेरा जा रहा था। अभी वह झांसी-सागर नेशनल हाइवे-44 पर बिरधा व खडेरा के बीच ग्राम बमरौला के पास पहुंचा था। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बंदी ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी
जेल में निरुद्ध बंदी मुक्कू (21) पुत्र भगवान सिंह के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को ललितपुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है। बंदी पर कई मुक़दमे हैं। वह काफी समय से जेल में निरुद्ध चल रहा है। जेल में विषाक्त पदार्थ कहां से आया इसकी जांच कराई जा रही है।