फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में पीट-पीटकर किसान की हत्या: अधमरा हालत में पेड़ से बांधकर पुलिस को किया फोन, पुहंची तो हो चुकी थी मौत, गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 09:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। मृत अवस्था में युवक पेड़ से बंधा हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के थाना भानपुर क्षेत्र के कचनौंदा गांव में शुक्रवार की रात को एक ग्रामीण को लाठियों और पत्थरों से पीट-पीटकर बेसुध कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद घर में घुसने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पुलिस को कॉल कर दिया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। मृत अवस्था में युवक पेड़ से बंधा हुआ था। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं मृतक की पत्नी ने उक्त हत्यारों पर चोरी से पेड़ काटने से रोकने पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक किसान की पत्नी की शिकायत पर दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र कमलेश ने बताया कि आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही थी, दो साल पहले भी आरोपियों ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी। उसने बताया कि उसका पिता चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। 24 मई को ही छोटी बहन की शादी थी। पिता ने जमीन गिरवी रखकर शादी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें