फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आई युवती, मौत

विज्ञापन
rape - फोटो : rape
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की रात अपनी मां के साथ देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही एक युवती राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर तीन किलोमीटर दूर तक घिसटती चली गई। गेटमैन ने दुर्घटना देखकर ट्रेन के गार्ड व चालक को सूचना दी, जिसके बाद चालक ने ट्रेन रोकी तो युवती का शव इंजन के जाल में फंसा मिला। जबकि युवती की मां और ललितपुर निवासी भाई उसे क्रॉसिंग के आसपास खोजते रहे। युवती अपनी मां के साथ कासगंज से आई थी। वह अपने भाई से मिलने ललितपुर के नेहरू नगर जाने के लिए क्रॉसिंग पार कर रही थी।
विज्ञापन

जिला कासगंज निवासी राजकुमारी (20) पुत्री भूपेंद्र सिंह का भाई राजू पाल ललितपुर के मोहल्ला नेहरु नगर में रहता है और यहीं गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता है। राजकुमारी मंगलवार की रात को अपनी मां मुन्नी देवी के साथ कासगंज से ट्रेन से ललितपुर पहुंची थी। दोनों रात करीब साढ़े नौ बजे देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए नेहरु नगर की ओर जा रही थीं। उस वक्त रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। यह देख मां-बेटी गेट के नीचे से निकलकर रेल पटरियां पार करने लगीं। मां कुछ आगे निकल गई, जबकि बेटी पीछे रह गई और भोपाल की ओर जा रही 2442 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर ट्रेन के साथ कई किलोमीटर तक घिसटती चली गई। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुन मां दौड़ी लेकिन तब तक वह ट्रेन के साथ ही घिसटती चली गई। मां ने तुरंत अपने बेटे राजू पाल को फोन लगाया और घटना की जानकारी दी। जिस पर वह अपने साथी व पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचा और बहन को खोजने का प्रयास किया, लेकिन राजकुमारी का काफी दूर तक पता नहीं चल सका। वहीं, दुर्घटना को देख गेटमैन ने ट्रेन के गार्ड व ड्राइवर को इसकी जानकारी दी, ट्रेन के चालक ने करीब तीन किलोमीटर आगे जाकर ग्राम ककरुआ के पास ट्रेन को रोककर देखा तो युवती इंजन के जाल में फंसी हुई थी। जिस पर इसकी जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और रात में ही परिजन भी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती चार भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें