ललितपुर। बस चालक व परिचालक से युवकों ने लात-घूसों और चप्पलों से मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह घटना शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। पीड़ित परिचालक ने कोतवाली सदर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना मड़ावरा के ग्राम गोराकलां निवासी संतोष ने कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह एक निजी बस पर कंडक्टर है। 24 अगस्त को बस ललितपुर से धौरी सागर जा रही थी। मंडी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची थी, तभी चार युवकों ने बस को रोक लिया। चालक अशोक, क्लीनर गोपाल और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट की। इस दौरान उसके पैसे और ड्राइवर अशोक का मोबाइल गिर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।