फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
& परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या करना, थाना बार के ग्राम पुलवारा में हुई घटना
विज्ञापन

- बुआ के यहां रहकर खेती करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। घर से भूसा लेने के लिए निकले खेमचंद कुशवाहा (20) निवासी जमालपुर, तालबेहट का शव शनिवार को ग्राम पुलवारा में खेत पर महुआ के पेड़ से लटका मिला। वह ग्राम पुलवारा में अपनी बुआ के यहां रहकर बटाई पर खेत लेकर किसानी कर रहा था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया।
विज्ञापन

मृतक के फूफा अच्छेलाल ने बताया कि खेमचंद ग्राम पुलवारा में अपनी बुआ कपूरी के यहां रहकर गांव के लखन झा के खेत को बटाई पर लेकर खेती करता था। दो दिन पूर्व वह फसल की कटाई-मड़ाई कर अपने गांव गया था। शुक्रवार को वह वापस लौटकर आया था। इसके बाद वह घर से भूसा लाने की बात कहकर निकल गया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह 5 बजे खेत मालिक लखन झा जब महुआ बीनने गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खेत पर पहुंचा तो यहां महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर खेमचंद का शव लटका देखा। सूचना पर मृतक के परिजन, गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और आगे की कार्रवाई की। फूफा अच्छेलाल ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें