फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान जरूरी, गुणवत्ता पर ध्यान दें : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मड़ावरा में संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा (ललितपुर)। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान गुणवत्ता परक तरीके से किया जाए, ताकि उन्हें दूसरी बार न आना पड़े। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने एवं आमजन की शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त और जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने तहसील मड़ावरा में जनशिकायतें सुनीं। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण भी कराया गया। शेष पत्रों को विभागीय अधिकारियों को सौंपकर अगले समाधान दिवस से पहले निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, एडीएफओ सत्येंद्र तोमर, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, उप जिलाधिकारी मड़ावरा शैलेंद्र चौधरी, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
-
संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतें

तहसील
कुल शिकायती पत्र
निस्तारित
मड़ावरा 167
10
ललितपुर
23
3
तालबेहट
54
7
महरौनी
18
3
पाली
23
2

मंडलायुक्त ने तहसील मड़ावरा के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर राजस्व और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित वादों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने, पत्रावलियों को व्यवस्थित करने और तहसील कक्षों में पर्याप्त सफाई के साथ आमजन के लिए पेयजल व बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-
प्रेरणा शॉप का शुभारंभ
मंडलायुक्त ने खंड विकास कार्यालय मड़ावरा में प्रेरणा शॉप का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विकास खंड मुख्यालय, थाना और चौकी स्तर पर शॉप खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खेल मैदान का उद्घाटन
फोटो-38
ग्राम सतवांसा में नवनिर्मित वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी खेल मैदान का उद्घाटन करते हुए मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ खेल खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान जोधन सिंह लोधी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें