फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बहन को वीडियो कॉल की बात कह युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरूनगर में आटा चक्की संचालक युवक ने बहन को फोन पर आत्महत्या करने की बात बताने के बाद साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। पड़ोसियों और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला नेहरूनगर आंबेडकर नगर तिराहा निवासी निर्भीक गुप्ता (27) आटा चक्की संचालित करता था। बृहस्पतिवार शाम आंधी और बारिश के चलते बिजली चली गई थी, जिसके बाद वह चक्की बंद कर घर पहुंच गया। इसी दौरान उसने मध्य प्रदेश के डबरा में रहने वाली अपनी बड़ी बहन को फोन किया। बातचीत में उसने आत्महत्या करने की बात कही और बहन से वीडियो कॉल करने को कहा।
विज्ञापन

घबराई बहन ने तुरंत फोन काटकर पड़ोसियों और अन्य भाइयों को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसी और घर के अन्य कमरों में रह रहे भाई उसके कमरे तक पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर दरवाजा तोड़ा गया।
कमरे के अंदर निर्भीक का शव साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका मिला। परिजनों ने पास में रहने वाले चिकित्सक को बुलाया, जिन्होंने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर नेहरूनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई बृज बिहारी के अनुसार, निर्भीक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था तथा अविवाहित था।
विज्ञापन

00000000000000000
मोहल्ला नेहरूनगर निवासी निर्भीक गुप्ता ने कमरा बंद करके फंदे से लटककर आत्महत्या की है। कारण अभी अज्ञात है, इस मामले में जांच की जा रही है। - अनुराग अवस्थी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें