फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक ने खेत पर बने कमरे में फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
विज्ञापन
तालबेहट-कड़ेसराकलां। राजमार्ग पर निवास करने वाले सिद्दीक के पुत्र शाहरूख उर्फ शैंकी (35) ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उसने अपने खेत पर बने एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सिद्दीक, जो पहले नगर के पुराने बस स्टैंड पर रहते थे, अब कड़ेसराकलां के पास अपने खेत पर मकान बनाकर रह रहे थे। मंगलवार दोपहर को शाहरूख की मां घर पर थी, जबकि सिद्दीक और उसका छोटा पुत्र बाहर गए थे। शाहरूख की पत्नी अपने मायके समथर में थी। दोपहर में शाहरूख ने घर के पीछे बने एक कमरे में फांसी लगा ली। उसकी मां ने जब पुत्र को फांसी पर झूलता देखा तो वह चीख उठी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
00000
आत्महत्या के संभावित कारण
बताया जा रहा है कि शाहरूख का अपनी पत्नी से कुछ मनमुटाव चल रहा था। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वह सूदखोरों के तगादे से परेशान था। मृतक की एक मासूम बेटी है। इस प्रकरण को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

00000000
युवक द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके।-आशीष मिश्रा, सीओ तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें