फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जामनी में युवक डूबा, देर शाम तक नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। कोतवाली के ग्राम छपरट से निकली जामनी नदी में शुक्रवार को युवक पानी में डूब गया। पुलिस ने देर शाम तक उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छपरट निवासी शाहरुख (25) शुक्रवार को नदी स्थित पुल के पास खड़ा था। इसी दौरान वह नदी में गिर गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शाहरुख की तलाश की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने गोताखोरों व नाव को पानी में उतरवाकर युवक की काफी खोजबीन कराई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। ग्राम प्रधान केसरबाई के प्रतिनिधि राजेंद्र परिहार ने बताया कि घटना के दौरान एक महिला नदी किनारे थी, जिससे घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सुबह फिर नदी में उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें