संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले हो रही बारिश से जनपद के बांधो के जलस्तर में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है।
शुक्रवार की देर शाम को गोविंद सागर बांध के अप स्ट्रीम में हुई बारिश से बांध में पानी की आवक ज्यादा होने लगी। रात को गोविंद सागर बांध के 12 गेट 4-4 फुट खोल दिए गए। जिससे बांध से 6264 क्यूसेक अतरिक्त पानी की निकासी की जाने लगी। इसके बाद बांध में पानी की आवक कम होने पर बांध के 4 गेट बंद कर दिए गए और 8 गेटो से 4176 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बांध के गेट खुलने से निचले इलाकों नदीपुरा, रावतयाना, गोविंदनगर में अलर्ट घोषित किया गया। अवर अभियंता राजघट निर्माण खंड अमित कुमार ने बताया कि बांध के अप स्ट्रीम से भारी मात्रा में पानी आ रहा है। इस कारण से बांध के जल स्तर को निर्धारित रखने के लिए गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। पानी की आवक कम होने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।