फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुराल के पास नहर किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर । पाली थाना क्षेत्र के गांव पटऊआ के रहने वाले अंतिम उर्फ छोटू (24) का शव शनिवार को उसकी ससुराल मोहल्ला चौकाबाग में नहर के पास मिला। वह पत्नी की ओर से कोर्ट में दायर भरण-पोषण वाद की तारीख पर आया था। तारीख के बाद वह ससुराल गया था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक की मां शांति ने बताया कि अंतिम की शादी वर्ष 2019 में शहर के मोहल्ला चौकाबाग, पनारी रोड, बड़ी नहर के पास रहने वाली युवती से हुई थी। कुछ वर्षों बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा, जिसके बाद पत्नी मायके में रहने लगी। करीब एक माह पहले पत्नी ने भरण-पोषण का वाद दायर किया था, जिसकी सुनवाई 10 अप्रैल को थी। अंतिम तारीख पर कोर्ट गया था और उसके बाद ससुराल पहुंचा। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी नहर के पास उसका शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष का कहना है कि अंतिम शुक्रवार रात आया था और नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद वह कहां गया, उन्हें जानकारी नहीं है। सुबह उसका शव नहर के पास मिला।
सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
मृतक की मां ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र
मृतक की मां ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि अंतिम की पत्नी के पिता की मौत के बाद कृषि भूमि पर उसका नाम विरासत में दर्ज हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने अंतिम के खिलाफ भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया। 10 अप्रैल को दोनों पक्ष कचहरी में उपस्थित हुए, जहां समझौते की बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद रात में ससुराल पक्ष के घर पंचायत बुलाई गई, जिसमें वह स्वयं, उसका बड़ा पुत्र, दामाद और अंतिम शामिल थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान अंतिम की सास, पत्नी और अन्य चार लोग उसे अकेले में बात करने के बहाने रात करीब तीन बजे घर के बाहर ले गए और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि शोर सुनकर जब वे बाहर आए तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण रात में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें