फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, कमरे के बाहर तौलिया के फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी बीए के छात्र 20 वर्षीय अंकित सिंह का शव बृहस्पतिवार की रात को घर के अंदर और कमरे के बाहर रोशनदान से तौलिया के फंदे पर संदिग्ध परिस्थिति में लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। ममेरे भाई ने पड़ोसी पर रंजिश के चलते हत्या कर फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है।


मृतक के ममेरे भाई शिवानंद सिंह राजपूत ने बताया कि उसका भाई अंकित सिंह बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता था। पढ़ाई के साथ साथ वह अहमदाबाद में मजदूरी भी करता था। पेपर होने के चलते करीब 20 दिन पूर्व वह अहमदाबाद से घर आया था। 24 मई को उसका पेपर था। बृहस्पतिवार को घर पर अंकित अकेला था। रात करीब 10 बजे जब अंकित का चचेरा भाई कप्तान दुकान से घर आया। यहां कमरे के बाहर रोशनदान से तौलिया के फंदे पर अंकित को लटकता हुआ देखा। इसकी सूचना उसने अंकित के परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मौत के कारण पर शिवानंद ने बताया कि 17 मई को पड़ोसियों का अंकित से विवाद हो गया था। अंकित के माता-पिता घर के बाहर आए और गाली देने से मना किया था। इस पर पड़ोसी पति-पत्नी ने धमकी और मोहल्ले में न रहने देने की बात कही थी। शिवानंद ने रंजिश के चलते इन्हीं पड़ोसियों पर अंकित की हत्या कर शव फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि विपक्षियों ने एक साल के दौरान करीब 4-5 दफा अंकित को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक दो भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें