फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुए पशुओं की चोरी करने वाले बदमाश अरबाज निवासी ग्राम उत्तमधाना कड़ी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।
बृहस्पतिवार की शाम को थाना नाराहट पुलिस और पशुओं की चोरी करने वाले बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश अरबाज निवासी ग्राम उत्तमधाना थाना जाखलौन के पैर में गोली लग गई थी और वह घायल हो गया था। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से अरबाज के साथी हासिम निवासी ग्राम उत्तमधाना को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया था कि वह आसपास के क्षेत्रों में रैकी करने के बाद पशुओं को चुराते थे और फिर उनको बेचकर रुपये कमाते थे। पुलिस की गोली से घायल हुए अरबाज खान को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसका इलाज करने के बाद भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली सदर के पुलिसकर्मी सहित थाना नाराहट पुलिस चौबीस घंटे निगरानी के लिए तैनात है। थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए अरबाज का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें