ललितपुर। गुरुग्राम से मजदूरी कर लौटे युवक का शव घर के पास एक बाड़े में टपरे के अंदर तौलिया के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने एक महिला से प्रेम प्रसंग चलने की बात कही है। लेकिन आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है।
थाना नाराहट अंतर्गत जमुनिया गांव निवासी परी (26) पुत्र कंछेदी अहिरवार ने गुरुग्राम में मजदूरी करता था। उसके पिता कंछेदी ने बताया कि परी शनिवार को गुरुग्राम से लौटकर घर आया था। घर आने के बाद वह गांव चला गया। शाम को घर के पीछे एक ग्रामीण के मवेशी बांधने वाले टपरे के अंदर गांव के लोगों को तौलिया के फंदे से उसका शव लटकता दिखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने यह भी बताया कि परी का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन आत्महत्या के कारण नहीं पता है। मृतक अविवाहित था और तीन भाई-दो बहन में दूसरे नंबर का था।