उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घटना तालबेहट कोतवाली इलाके के अंतर्गत पावागिरी गांव में हुई। शुक्रवार की सुबह नशे में एक बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।