ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में सैन्य इकाई 195 मीडियम रेजिमेंट तालबेहट के तत्वावधान में कॅरियर काउंसलिंग आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने सशस्त्र सेनाओं में कॅरियर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
‘सशस्त्र सेनाओं में बनाएं कॅरियर’ काउंसलिंग में प्रोजेक्टर के माध्यम से सैन्य और अन्य सहयोगी अर्द्धसैनिक संगठनों में कॅरियर निर्माण को प्रोत्साहित किया गया। लेफ्टिनेंट शुभम सेकिया ने बताया कि एनडीए, सीडीएस और एसएसबी के माध्यम से सैन्य और अन्य सहयोगी सैन्य संगठनों में युवाओं के लिए बेहतर भविष्य निर्माण की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने छात्रों से कहा कि विद्यार्थी अनुशासित रहकर ही विकास के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि जीवन में सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जिनके भीतर उसे प्राप्त करने का आत्मविश्वास होता है। इतिहास विभागाध्यक्ष और एनसीसी के कंपनी कमांडर लेफ्टीनेंट डा. पंकज शर्मा, ने एनसीसी का उद्देश्य बताया। इस मौके पर नायब सूबेदार ए. गोविंदन, हवलदार धनकड़, गनर एस कुमार, ऑपरेटर जॉनसन, डा. अनिल सूर्यवंशी, डा. अरिमर्दन सिंह, डा. लक्ष्मीकांत मिश्रा, डा. रघुनाथ यादव, डा. जगत कौशिक, डा. बलराम द्विवेदी, डा. रामकुमार रिछारिया, डा. राजीव निरंजन, धीरेंद्र तिवारी, गीरेंद्र सिंह, मदनलाल, अमित सोनी, फहीम बख्श, अंकित चौबे, भगवती प्रसाद मौजूद रहे।