फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल सकती है दो नए उपखंड कार्यालयों की सौगात

Tue, 27 Oct 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा जनपद में तहसील के सापेक्ष उपखंड कार्यालय बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। यदि स्वीकृति मिल जाती है तो जिले में दो नए उपखंड कार्यालय और खुल जाएंगे। इससे जिले में पांच उपखंड कार्यालय के साथ अलावा अधीक्षण अभियंता कार्यालय व एक अतिरिक्त अधिशासी अभियंता कार्यालय भी खुल जाएगा।
विज्ञापन



जिला परिषद स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के अंतर्गत शहर समेत तीन उपखंड कार्यालयों द्वारा पूरे जनपद की बिजली व्यवस्था संचालित की जा रही है। नझाई बाजार स्थित उपखंड कार्यालय प्रथम के अंतर्गत नगर की विद्युत व्यवस्था का जिम्मा उपखंड अधिकारी प्रथम को सौंपा गया है। उपखंड अधिकारी द्वितीय के अंतर्गत तालबेहट स्थित 66 केवीए विद्युत सब स्टेशन, बांसी 33 केवी, बाईपास 33 केवी, गल्ला मंडी 66 केवी के अंतर्गत राजघाट व देवगढ़ फीडर, विरधा 33 केवी, नाराहट, पाली समेत सैकड़ों किलोमीटर तक विद्युत व्यवस्था संचालित हो रही है। वहीं, उपखंड कार्यालय तृतीय के अंतर्गत महरौनी, मड़ावरा, सोजना, बानपुर सब स्टेशनों के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है।


एक उपखंड कार्यालय के अंतर्गत लगभग 10 से 15 हजार उपभोक्ताओं के संयोजन आवश्यक होते हैं, जबकि अकेले नगर उपखंड कार्यालय प्रथम के अंतर्गत ही लगभग 30 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। उपखंड कार्यालय द्वितीय व तृतीय के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 40 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली का उपभोग कर रहे हैं। ग्रामीण उपखंड कार्यालयों के अंतर्गत उपभोक्ताओं की संख्या तो बहुत अधिक नहीं है, लेकिन दोनों उपखंड कार्यालयों के अंतर्गत सैकड़ों किलोमीटर दूरी के क्षेत्र आतेे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत समस्याओं के निपटारे के लिए 70 से 80 किलोमीटर दूर उपखंड कार्यालय आकर अपनी विद्युत समस्या लेकर आना पड़ता है। यदि इस दौरान कोई हादसा हो जाता है या फिर सब स्टेशनों में खराबी आती है तो उपखंड अधिकारी को वहां तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे तक लग जाते हैं। ऐसे में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद में तहसीलों के सापेक्ष दो नए उपखंड कार्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता के समक्ष रखा थे।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के इस प्रस्ताव पर आला अधिकारियों द्वारा उक्त कार्ययोजना पर विचार किया जा रहा है। यदि मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता द्वारा प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाता है, तो ऐसे में प्रबंध निदेशक आगरा की संस्तुति मिलने पर जनपद में दो नये उपखंड कार्यालय खुलने का रास्ता साफ हो सकेगा। ऐसा होने पर जनपद में पांच उपखंड कार्यालय हो जाऐंगे। इसके साथ ही पांच उपखंड कार्यालय के सापेक्ष में एक अतिरिक्त अधिशासी अभियंता कार्यालय और एक अधीक्षण अभियंता कार्यालय भी स्थापित हो सकेगा।



ललितपुर में अतिरिक्त विद्युत उपखंड कार्यालय खोले जाने की योजना तैयार की जा रही है। नये उपखंड कार्यालय खोले जाने को उपभोक्ताओं की संख्या निर्धारित होती है, लेकिन उपखंड कार्यालयों का क्षेत्र काफी विस्तृत होने के कारण इस पर विचार किया जा सकता है। ग्रामीण विद्युत उपखंड कार्यालय के अंतर्गत सैकड़ों किलोमीटर का क्षेत्र आता है। नया उपखंड कार्यालय खुलने से 70 से 80 किलोमीटर दूर तक उपखंड कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं को निश्चित लाभ होगा।
विज्ञापन

- संदीप अग्रवाल,
अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें