फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: ललितपुर में जगह-जगह लगाए गए योग शिविर, डीएम व एसपी सहित लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास

Sun, 21 Jun 2026 11:48 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किले की तलहटी के मैदान में योग किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से रोगों और समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में डीएम, एसपी के साथ कर्मचारीगण योग करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद भर में जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किले की तलहटी के मैदान में योग किया। इसके पहले सीएम ने योग का संदेश देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति रोगों और समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बच सकता है। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इस दौरान साथ में बड़ी संख्या में कर्मचारी व लोग मौजूद रहे।

 

स्पोर्ट्स स्टेडियम में होता योगाभ्यास। - फोटो : संवाद
ललितपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स से जुड़े लगभग 275 खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, क्रिकेट प्रशिक्षक रविंद्र कुमार, अजहरुद्दीन लक्ष्मण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पाली खेल स्टेडियम में होता योगाभ्यास। - फोटो : संवाद
पाली खेल स्टेडियम में भव्य एवं सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, खिलाड़ियों एवं बड़ी संख्या में बच्चों और नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था एवं जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में योगाचार्य एवं पूर्व पार्षद, तहसील प्रभारी पतंजलि भारत स्वाभिमान राजकुमार चौरसिया ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का सर्वोत्तम माध्यम है।

जाखलौन बुंदेलखंड इंटर कॉलेज में योग कराते अध्यापक। - फोटो : संवाद
जाखलौन के बुंदेलखंड इण्टर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। आयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य भगवान दास मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व से अवगत कराया, उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि "योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।"

ग्राम वालाबेहट में योग करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
 ग्राम वालाबेहट में ग्रामीणों ने अमोनिया मंदिर प्रांगण में योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन खिरिया में योग कार्यक्रम - फोटो : संवाद
उप स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन खिरिया में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ रघुवीर, एएनएम मंजू स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें