फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाहों को जारी किए यलो सुरक्षा कार्ड

Mon, 26 Dec 2016 01:35 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। आपराधिक मामलों में गवाहों को अब अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए यलो साक्षी सुरक्षा कार्ड जारी किए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन लखनऊ डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विभिन्न आपराधिक मुकदमों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मुकदमों की पैरवी, सजा और निस्तारण में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेढ़ वर्ष पूर्व अपराधियों को सजा कराओ अभियान शुरू किया गया था।  इसके तहत अब तक 50 हजार मुकदमों में 50221 अपराधियों को सजा कराई गई है। इस अभियान के दौरान न्यायालयों से 40 गंभीर आपराधिक मामलों में फांसी की सजा के आदेश हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में फांसी की सजा सुनाने के आदेश की शुरुआत गत वर्ष जनपद ललितपुर से हुई है। इसके बाद प्रदेश के अन्य जनपदों की न्यायालयों द्वारा यहां से प्रेरित होकर फांसी की सजा संख्या में वृद्धि हुई। चित्रकूट जिला फांसी की सजा सुनाने में अव्वल रहा है, जिसमें ददुआ व ठोकिया गिरोह के नौ लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। जबकि कुशीनगर दूसरे स्थान पर है, जहां जंगल पार्टी के 42 अपराधियों को एक साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस अभियान के तहत 3, 363 अपराधियों को आजीवन कारावास और 3,495 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को सजा सुनाई गई है। जनपद ललितपुर में 161 मुकदमों में 263 अपराधियों को 10 वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है, जबकि 30 मुकदमों में 63 अपराधियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा सुनाई गई है। वहीं, सदर में रखे 112, थानों में रखे 1531 सामानों व 627 वाहनों यानी कुल 2270 वाहनों व सामानों का निस्तारण किया गया है। इसके लिए उन्होंने कहा कि सामानों व वाहनों के निस्तारण में फिलहाल जनपद में और भी सुधार की जरूरत है। 
 
पुलिस महानिदेशक द्वारा बताया गया कि निदेशालय स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना की और एक प्रदेश स्तर की हेल्पलाइन का शुभारंभ भी किया है। इसके माध्यम से प्रदेश में कानून व्यवस्था से संबंधित और गवाहों को मार्गदर्शन के लिए कार्य किया जाएगा। इसके तहत कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर-0522-2305780 और सीयूजी नंबर-9454456512 पर इसकी सूचना दी जा सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों व गवाहों की सुरक्षा के लिए येलो कार्ड (साक्षी सुरक्षा कार्ड) भी वितरित किए।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं, पैरोकारों व गवाहों को किया सम्मानित
ललितपुर। विभिन्न आपराधिक मामलों में बेहतर पैरवी करने और अधिक से अधिक सजाएं दिलाने के मामले में प्रभारी शासकीय अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह यादव, सहायक शासकीय अधिवक्ता लखन यादव, अपर शासकीय अधिवक्ता खुशीलाल लोधी, अभियोजन की ओर से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रामनरेश राजपूत, सहायक अभियोजन अधिकारी बीएल कुमावत को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशस्ती प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अच्छी विवेचना करने के मामले में सदर कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं, मुकदमों में तेजी से पैरवी के लिए थाना जखौरा के पैरोकार अशोक त्रिपाठी, ललितपुर के पैरोकार राधेश्याम सचान को सम्मानित किया गया। वहीं, गवाह संवर्ग में एक रेप के मामले में गवाही पर सम्मानित किया, जबकि जखौरा थाना के अंतर्गत हत्या के मामले में गवाह गुलाब सिंह, जाखलौन थाना के अंतर्गत गैर इरादतन हत्या में गवाही पर गुरमत पाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें