फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंतरराज्यीय महिला दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार-पुलवारा। कस्बा बार में रविवार को अंतरराज्यीय महिला दंगल का आयोजन किया गया। गांधी मैदान में आयोजित दंगल देखने सैकड़ों लोग पहुंचे।
दंगल से पहले बुंदेली लोकगीत, राई, नृत्य का आयोजन किया गया। दंगल में मेरठ केसरी साकिर नूर और बुंदेलखंड केसरी के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। मेरठ की पहलवान मीनू और अमन भोपाल के बीच कुश्ती जोरदार हुई। वीरेंद्र दतिया, भोला पहलवान भिंड, पहलवान धर्मेंद्र पाल और महिला पहलवान हरियाणा की लवी के बीच दंगल हुआ। लवी के दांवपेच ने उसे चित कर दिया। धमकना गांव के पहलवानोंं ने भी अपने दांव दिखाए। संचालन रामलखन यादव ने किया। आयोजक शेरसिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, आयोजन समिति के दीपक वाल्मीकि, रानू राजा चौहान, जितेंद्र यादव, अशोक अहिरवार, अरविंद यादव खैलार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें