ललितपुर। विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने एमएलसी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
ग्राम रौंड़ा स्थित फार्म हाउस में डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आम जनता के बीच काम करने वाली महिला रमा निरंजन को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया है। उनके पति डा. आरपी निरंजन की भावनाएं समाजवादी पार्टी से जुड़ी हैं। पार्टी नेता व कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएं तो शत-प्रतिशत वोट सपा को मिलेंगे।
उन्होंने सभी से मतभेद भुलाकर चुनाव में रमा निरंजन को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान प्रत्याशी रमा निरंजन के पति डा. आरपी निरंजन ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस दौरान विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की कमेटियां बनायी गईं और कार्यकर्ताओं को ब्लाकवार जिम्मेदारी सौंपी गई।
विधान परिषद प्रत्याशी रमा निरंजन के पति डा. आरपी निरंजन के विशिष्ट आतिथ्य व पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व स्थानीय निकाय के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खिलान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख यादवेंद्र सिंह यादव, दीवान विक्रम सिंह लोधी, रामजीवन यादव, गिरधारी यादव, बालकृष्ण नायक, रमेश फौजी, गिन्नी राजा, गौरीशंकर सोनी, रामविलास रजक,
लीलाधर दुबे, ज्योति कल्पनीत सिंह लोधी, महेंद्र सिंह बुंदेला, रूप सिंह यादव भूरे, श्रीराम यादव, नेपाल सिंह यादव, आशिफ कुरैशी, कुंदन पाल, राजेश सोनी, अतुल निरंजन, महेंद्र यादव, फूलसिंह यादव, उदय प्रताप गुड्डू यादव, फूलसिंह यादव, गुड्डू तिवारी, शरीफ कुरैशी, श्रीराम रजक, कृष्णस्वरूप निरंजन, आधार यादव, कैलाश लोधी आदि उपस्थित रहे।