फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Thu, 25 Aug 2016 02:06 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा विभाग के कर्मियों ने अनियमित स्थानांतरण के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते महीनों में शिक्षा विभाग के लिपिकों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण कर दिए हैं। जिसको लेकर लिपिकों में रोष है। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन ने इसे अनियमित स्थानांतरण मानते हुए उसे निरस्त करने की मांग रखी है। लेकिन, शिक्षा अफसरों ने इस मामले में बात करने से इंकार कर दिया है। जिस पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमपाल व प्रांतीय महामंत्री श्याम सुंदर तिवारी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा व जिला सचिव ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत की अगुवाई में बाबुओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर जगमोहन सिंह, विश्वमोहन सक्सेना, सुशील कुमार गुप्ता, रामकिशोर वर्मा, प्रदीप कंचन, प्रकाश रजक, अरविंद कुमार, मातादीन व विंद्रावन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें