फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के 74, 670 रुपये लेकर भागने में मजदूर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक दुकान का माल कस्बा बार में सेठ को देकर वसूली के रुपये लेकर भागने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अंकित जैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जगदीश मार्केट में सपना एजेंसीज के नाम से दुकान है। उसकी दुकान पर एक कर्मचारी जुगपुरा निवासी मोनू यादव काम करता है। बीते 21 जुलाई को वह टैक्सी से माल लेकर कस्बा बार में आशीष सेठ के यहां गया और वापसी में आशीष सेठ ने मोनू को 74 हजार 670 रुपये उसके (अंकित जैन) को देने के लिए दिए। वह टैक्सी से लौट रहा था और कैलगुवां चौराहा पर टैक्सी रुकवाकर लघुशंका के बहाने उतर गया और फिर वापस नहीं लौटा। टैक्सी चालक ने इसकी जानकारी उसे दी, जिस पर उसने उसके घर व अन्य जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें