फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में िनर्माण पूरा नहीं तो एफआईआर: मंडलायुक्त

विज्ञापन
सोजना स्थित गोशाल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त व अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने रविवार को सौजना गोशाला, सौजना थाना एवं जामनी बांध की मुख्य नहर का निरीक्षण किया। स्थायी गोंवश आश्रय स्थल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने वाले अधूरे निर्माण कार्य को एक माह में पूर्ण नहीं कराने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौजना मंडी स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश के लिए भूसे एवं चोकर की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीमार गोवंशों को देखा। बीमार पशुओं को अलग रखकर व उनकी विशेष देखभाल करने और वहीं पर भोजन व पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी से कहा कि भूसा एवं चोकर खत्म होने से पहले ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन स्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि गोवंश आश्रय स्थल में दो शेड मनरेगा एवं दो शेड ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए गए हैं। पेयजल की उपलब्धता को एक बोरिंग की व्यवस्था एवं चरही निर्मित है। यहां पर निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को जुलाई 2020 में धनराशि अवमुक्त करा दी गई है, लेकिन अब तक भवन, भूसा गोदाम एवं बोरिंग आदि का कार्य शुरू नहीं किया गया। मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित जेई, एई व अधिशासी अभियंता के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त लौटते समय ग्राम बम्हौरीबहादुर सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने फूला पत्नी जानकी प्रसाद के प्रधानमंत्री आवास एवं पशु शेड को देखा। उन्होंने जामनी बांध की मुख्य नहर जो 42 किलोमीटर लंबी है, के प्रारंभ से 31 किलोमीटर की दूरी (ग्राम समोगर के पास) पर पानी की उपलब्धता का जायजा लिया। मौके पर किसान मुरलीधर सहित अन्य किसान नहर से अपने खेतों में सिंचाई कार्य करते हुए मिले। उन्होंने नहर की पटरियों पर पौधरोपण कराने के जिलाधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, पुसिल अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी महरौनी, तहसीलदार महरौनी, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें