फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू, लगने लगे लोहे के पिलर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक से चार तक बन रहा ब्रिज, दो नंबर पर भी खुलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ाई के फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सभी प्लेटफार्म पर लोहे के पिलर व गाटर लगाए जा रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर नए स्टेशन भवन के पास फुटओवर ब्रिज बनाया जाना है। यह ब्रिज प्लेटफार्म संख्या एक, दो व तीन और चार पर खुलेगा। तीनों प्लेटफार्म पर जेसीबी मशीन से खोदाई करके गड्ढे बनाए गए और लोहे के पिलर खड़े करने के लिए सीमेंट का फाउंडेशन बनाया गया है। यहां लोहे के पिलर खड़े किए जा रहे हैं। गाटर भी लगाए जा रहे हैं। अगले वर्ष के फरवरी तक बनने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां लिफ्ट भी लगाई जानी है। हालांकि, अभी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर यात्रियों को फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। इसका काम शुरू हो चुका है और तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही यह बनने के बाद यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें