- लोको पायलटों को आने वाले सिग्नलों की पहले से ही मिलेगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर-खजुराहो रेल खंड के सभी स्टेशनों पर डबल डिस्टेंस सिग्नलिंग प्रणाली का काम शुरू हो गया है। इसके तहत लोको पायलट को आगे आने वाले संकेतों की पहले से ही जानकारी मिल जाएगी। बाकी स्टेशनों पर भी जल्द ही यह प्रणाली का काम शुरू किया जाएगा। यह प्रणाली विशेष रूप से उच्च गति वाली ट्रेनों के संचालन के लिए उपयोगी होती है। इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा का लाभ मिल सकेगा। खजुराहो-ललितपुर रेल खंड के खरगापुर स्टेशन पर डबल डिस्टेंस सिग्नलिंग प्रणाली का कमीशनिंग कार्य पूरा हो गया है। यह प्रणाली ललितपुर-खजुराहो रेल खंड से सभी स्टेशनों पर स्थापित की जा रही है। ताकि रेल यातायात सुरक्षित और सुगम पूर्वक हो सके।
ललितपुर-खजुराहो रेल खंड के स्टेशनों पर रेल यातायात को सुरक्षित और संरक्षा व क्षमता में वृद्धि के लिए डबल डिस्टेंस प्रणाली स्थापित की जा रही है। खरगापुर में यह प्रणाली स्थापित कर दी गई है।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।