फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं तैयार कर रहीं मास्क

विज्ञापन
मास्क की सिलाई करती महिला - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। स्वयंसेवी संस्था तारा अक्षर की नव साक्षर महिलाओं ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। अब महिलाएं कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। अब तक पांच सौ मास्क बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

ग्राम मड़वारी में तारा अक्षर की प्रशिक्षक पूजा यादव एवं तारा सहेली मंजू यादव द्वारा नव साक्षर महिलाओं जानकी देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी आदि द्वारा मास्क सिलाई का कार्य किया जा रहा है। इन महिलाओं ने आपसी सहयोग से मास्क बनाने के लिए कपड़ा आदि खरीदकर मास्क की सिलाई की। गांव में सभी नव साक्षर महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य महिलाओं को मास्क का वितरण कर रही हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि महिलाओं ने 500 से अधिक मास्क तैयार कर वितरित किए हैं। इस नेक कार्य में साईं ज्योति संस्था के सचिव अजय श्रीवास्तव, रमन शर्मा, अजय मिश्रा, परवेज खान, राघवेंद्र सिंह, रचना, विमला देवी, पुष्पा राय आदि सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें