ललितपुर। महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने बुधवार को प्रसूता की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। साथ ही योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये दिलाने व दोषियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी प्रसूता मालती सोनी की एक मार्च को उपचार के अभाव में मौत हो गई थी। मामला डिप्टी सीएम तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन व मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है। वहीं राजनैतिक दल व समाजसेवी संस्थाएं व संगठन भी ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर मामला गर्माया हुआ है। बुधवार को महिला आयोग की सदस्य दोपहर बाद मृतक प्रसूता के घर पहुंचीं। जहां पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए मामले की जांच में पाए गए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही स्पांसरशिप योजना से 30 हजा रुपये स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। संवाद