फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराबी पतियों से परेशान महिलाओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 12:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम सीरोनकलां की महिलाएं सोमवार को बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने शराबी पतियों और परिवार के अन्य सदस्यों से परेशान होकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गांव में चल रही शराब की दुकान को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव से शराब की दुकान हटाने की अपील की। उनका आरोप है कि पति, भाई और देवर शराब पीकर मारपीट करते हैं। वे अभद्रता करते हैं और पाई-पाई के लिए परेशान करते हैं। महिलाएं रोजाना 300 रुपये मजदूरी करके लाती हैं। उनके पति व अन्य परिजन शराब के लिए मजदूरी के पैसे उठा ले जाते हैं। शराब के नशे में घर के पुरुष पैसा बर्बाद कर रहे हैं। इससे उनके घर टूट रहे हैं और बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

पहले भी की थी शिकायत
महिलाओं ने जिलाधिकारी को बताया कि वे पहले भी इस संबंध में शिकायतें कर चुकी हैं। हालांकि, उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। न तो गांव से शराब की दुकान हटाई गईं और न ही स्थिति में कोई सुधार हुआ। महिलाओं का कहना है कि ऐसे में उनका जीना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन पर रामदेवी, कुंवरबाई, देवा, असरफी बाई, राजबाई, आरती, कौशल्या और गीता के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें