फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में महिला आरक्षी हॉस्टल का किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में महिला आरक्षियों के ठहरने की उचित व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन परिसर में चार मंजिला महिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरु कराने के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में वर्तमान में प्रथम श्रेणी के 267 आवास, द्वितीय श्रेणी के आठ एवं तृतीय श्रेणी के लिए 19 आवास बने हैं। जबकि, द्वितीय श्रेणी के 48 एवं तृतीय श्रेणी के 16 आवास तैयार किए जा रहे हैं। जनपद का विस्तार होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सिपाहियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा शासन को भेजे प्रस्ताव के तहत पुलिस लाइन में 24 महिला सिपाहियों के लिए चार मंजिला महिला हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में महिला हॉस्टल के निर्माण के लिए विधि- विधान पूर्वक भूमि पूजन किया। अब इस महिला हॉस्टल का निर्माण शीघ्र शुरु हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें