फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ दुुष्कर्म के मामले में मड़ावरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मड़ावरा के एक गांव की निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 20 फरवरी को रात्रि दस बजे जब वह अपने घर में थी, तभी ग्राम मजगुवां निवासी हरप्रसाद पुत्र दलू अपने दो साथियों के साथ आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा, जब उसने विरोध किया तो इन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर उसने मड़ावरा थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब मड़ावरा पुुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें