फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: समूह की महिलाएं करेंगी भैंस पालन, एनआरएलएम विभाग ने बनाई कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। समूह की महिलाओं को भैंस पालन योजना से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग कार्ययोजना तैयार करा रहा है। ऐसे में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही वह सीधे तौर पर दुग्ध उत्पादन उद्योग से जुड़ सकेंगे।इसमें करीब सौ समूह की महिलाओं को भैंस पालन से जोड़ते हुए डेयरी का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में एनआरएलएम समूह की महिलाएं भैंस पालन से नहीं जुड़ी थीं। हालांकि, बलनी आदि योजनाओं में वह अपना योगदान कर रही थीं। विभाग की इस पहल से महिलाएं तो आत्मनिर्भर बनेंगी। अगर यह योजना कारगर होती है, जिले का नाम सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन जिले में शामिल हो जाएगा। उपायुक्त एनआरएलएम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें बैंक से सहायता दिलाई जाएगी। यह दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें