फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम खिरिया-गुढ़ा में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम खिरिया-गुढ़ा निवासी मीरा कुशवाहा (22) पत्नी लखन उर्फ बल्लू कुशवाहा शुक्रवार को घर में ही थी और घर में रिश्तेदार आने के चलते उसने खाना बनाया और रिश्तेदार व पति को खाना भी परोसा। सभी ने खाना खाया और फिर रात को उसका पति व रिश्तेदार बाहर सो गए, जबकि वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब पति उठा और महिला काफी देर तक नहीं उठी, तो उसने आवाज लगाई, लेकिन जब कमरे से कोई आवाज नहीं तो उसने दरवाजे खोलकर अंदर देखा तो मीरा का शव म्यारी (लकड़ी की बल्ली) पर साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजन ने इसकी जानकारी थाना नाराहट पुलिस को दी, जिस पर थानाध्यक्ष नाराहट व तहसीलदार पाली ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और महिला के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति लखन ने बताया कि मीरा की शादी उससे तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक दो वर्ष की बेटी है। हालांकि वह पत्नी के फांसी लगाने का कारण नहीं बता पा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर घटना की सही वजह पता चल सकेगी। फिलहाल नाराहट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार, पाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें