फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी थाना क्षेत्र के पुरौरा गांव में सोमवार को सुबह सोलर पैनल के लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे पर 50 वर्षीय ऊषा राजा का शव लटकता हुआ मिला। परिजनों ने मानसिक अवसाद में रहने पर आत्महत्या करना बताया है।
मृतका के पुत्र अजय राजा ने बताया कि उसकी मां पिता राजेंद्र सिंह की मौत के बाद से मानसिक अवसाद में रहने लगी थी। वह घर पर छोटे बेटे जय प्रताप सिंह के साथ रहती थी। रविवार की रात को मां ने खाना खाया था और सोने चली गई थी। जबकि जय प्रताप भी परिवार के साथ दूसरे कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे जय प्रताप जब सोकर उठा तो कमरे में मां दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन करते हुए जब वह छत पर पहुंचा तो यहां लगे सोलर पैनल के लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे पर मां को लटकता हुआ देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की। मृतका के तीन पुत्र व एक पुत्री है। महरौनी के सीओ रक्षपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें