फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रस्सी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रस्सी के फंदे पर महिला का शव शनिवार देर रात टिन शेड के नीचे लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कैंसर की बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात कही।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत ग्राम भौंता निवासी रीना (27), उसका पति बृजभान समेत सभी परिजन शनिवार देर रात सो रहे थे। देर रात दोपहर 12 बजे घर के अंदर टपरे में बंधे मवेशी की चिल्लाने की आवाज आई। बृजभान नींद से जागा और उठकर टपरे में गया तो यहां उसकी पत्नी रस्सी के फंदे पर लटक रही थी। चीखपुकार सुनकर अन्य परिजन नींद से जागे और मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने कैंसर की बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करनी की बात कही है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष के भाई गगनदीप ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कही है। मृतका का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें