फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला ने पुत्र की हत्या कर शव को अधूरे आवास में फेंकने की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बरौदास्वामी निवासी केरा ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया।
पत्र में बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र प्रतिपाल को 2 जुलाई की दोपहर गांव के विपक्षी घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। यह कह गए थे कि थोड़ी देर बाद वापस भेज देंगे। पत्र में आरोप लगाया कि विपक्षियों से उसका मकान व जमीन का विवाद चल रहा था। वह लोग उसकी जमीन व मकान हड़प करने के लिए कई बार षड़यंत्र कर चुके थे। साथ ही उसके पति व उससे मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत वह पूर्व में थाना पुलिस से कर चुकी है। जब शाम तक उसका पुत्र प्रतिपाल घर नहीं आया तो वह विपक्षियों के घर गए और पुत्र के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

विपक्षियों ने प्रतिपाल के बारे में कुछ भी पता न होने की बात कही। इसके बाद वह व उसका पति रात भर अपने पुत्र की खोजबीन करते रहे। लेकिन कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह उसकी सास पार्वती उसके एक अधूरे आवास में बाथरूम करने गई तो यहां देखा कि प्रतिपाल उर्फ अतल जमीन पर पड़ा हुआ है। हिलाकर देखा लेकिन वह नहीं उठा। सूचना पर वह लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। यहां देखा कि उसके पुत्र प्रतिपाल के पैर गले हुए थे और गले पर कोई कपड़ा या रस्सी का निशान था, पास में साड़ी पड़ी हुई थी। उसके पति ने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पत्र में पीड़िता ने आशंका जताई कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को उसके अधूरे आवास में फेंक दिया गया है। पत्र में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें