फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम महोली में एक युवती ने घर की अटारी में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, जिसका ग्वालियर में उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम महोली निवासी मिनी राजा (20) पुत्री रामसिंह राजा तीन-चार वर्ष से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रही थी, जिसका परिजनों द्वारा ग्वालियर में उपचार कराया जा रहा था। रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे जब उसकी मां गाय की सेवा कर रही थी, तभी मिनीराजा ने घर में बनी अटारी में म्यंारी पर दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद जब मां वहां गई तो उसने अपनी बेटी को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। वह चिल्लाई और शोर सुनकर अन्य परिवारीजन व मोहल्लेवाले एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें