फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने व मारपीट में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
court.jpeg - फोटो : court.jpeg
विज्ञापन
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने और मारपीट के मामले में मड़ावरा पुलिस ने दो आरोपियों (पिता-पुत्र) के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की न्यायालय केेे प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और घर में उसका छोटा भाई रहता है। 17 मार्च 2020 को वह घर में अकेली थी, तभी ग्राम साढ़ूमल निवासी जगभान उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वह उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद लॉकडाउन लगने के कारण उसके माता-पिता दिल्ली से घर लौट आए। माता पिता ने उसकी शादी 20 जून 2020 को महरौनी के एक गांव में कर दी। 18 नवंबर 2020 को जांच के दौरान उसके नौ माह के गर्भवती होने की बात घरवालों को पता चली और उसी दिन उसने महरौनी के सरकारी अस्पताल में एक पुत्री को जन्म दिया। ससुरालियों ने उसके माता-पिता को इसकी जानकारी दी और उसे अपने साथ नहीं रखने की कहकर मायके में छोड़ दिया। वह 21 नवंबर 2020 को माता-पिता के साथ थाना मड़ावरा गई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 26 नवंबर को जब वह माता-पिता के साथ कार्रवाई के लिए ललितपुर जा रही थी तो आरोपी जगभान और उसके पिता हिरऊ ने गांव के बस स्टैंड पर उन्हें रोक कर गाली-गलौज की और राजीनामा की बात करने को धमकाया, जब उसके माता-पिता ने मना किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। थाना मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पुत्र जगभान के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसके पिता पर मारपीट कर जान से मारने और धमकाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें