फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवती समेत तीन मिले संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ली गई 1374 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में एक युवती समेत तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह से एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है। हालांकि अब दो दिन से लगातार संकमित मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक संक्रमित मिला था, शुक्रवार को जांच के दौरान तीन संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1374 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 570 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। पांच सैंपल ट्रूनॉट किट व 799 एंटीजन किट से लिए गए है। इनमें एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में तीन संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
संक्रमितों में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम मगरपुरा निवासी 35 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय व्यक्ति और 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया गया है। तीनों को उपचार के लिए एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3487 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3434 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में तीन संक्रमित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1114 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
-----
1374 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध व्यक्ति समेत तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें