फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो सिर वाले बच्चे को दिया जन्म, बच्चे की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने दो सिर वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। हालांकि कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। वहीं अद्भुत बच्चे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा रही। चिकित्सकों ने दो सिर वाले बच्चे के पैदा होने को एक बीमारी बताया जोकि एक लाख केस में एक ही प्रतिशत में होती है।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम ऐरावनी निवासिनी प्रियंका (22) पत्नी बृजेंद्र लोधी नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की रात्रि उसे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा कस्बा बिरधा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन यहां प्रियंका का प्रसव नहीं कराया जा सका। जिस कारण परिजन उसे लेकर शहर में एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां महिला चिकित्सकों ने महिला का चेकअप करने के बाद सामान्य प्रसव कराया तो वह अचंभित हो गई। क्योकि नवजात शिशु सामान्य न होकर असामान्य था और उसके दो सिर थे। हालांकि इस दो सिर वाले बच्चे की मौत कुछ ही देर में हो गई। वहीं दो सिर वाले बच्चे का जन्म होने की सूचना लगने पर अस्पताल में उसे देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। अद्भुत बच्चे के जन्म को लेकर महिला चिकित्सक ने बताया कि यह एक बीमारी के कारण होता है। जोकि एक लाख केस में एक ही प्रतिशत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें