फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: समोगर में डायरिया से महिला की मौत, मृतकों की संख्या हुई नौ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन/ललितपुर। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत समोगर निवासी एक महिला की डायरिया से मौत हो गई। परिवार के एक नाती अनुज को भी उल्टी-दस्त हो रही है। सीएचसी में उपचार के बाद अब उसे राहत है। यहां डायरिया से मृतकों की संख्या नौ हो गई है।
महरौनी के ग्राम भैरा के बाद अब समोगर में भी डायरिया से एक वृद्धा की मौत हो गई है। मृतका के पुत्र हरगोविंद ने बताया कि उसकी मां नन्नीबाई (68) को 19 अगस्त की शाम को अचानक उल्टी-दस्त होने लगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां महिला वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया। 20 व 21 अगस्त तक भर्ती रहीं। 22 अगस्त को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन झांसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। वहीं, 21 अगस्त को मृतक महिला के नाती अनुज (15) को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डायरिया को उपचार से दूर किया जा सकता है। तीन दिन भर्ती रहने के बाद महिला की मौत हुई है। इसकी जानकारी कराई जा रही है।
- डाॅ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
-
सीडीओ ने भैरा, सिंदवाहा में किया निरीक्षण
शुक्रवार को सीडीओ केके पांडेय व डीडीओ केएन पांडेय ने महरौनी के ग्राम भैरा व सिंदवाहा में निरीक्षण किया। उन्होंने डायरिया की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया। ग्राम विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें