फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक से गिरकर महिला की मौत, छह माह की मासूम सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके से ससुराल लौटते समय जखौरा के पास हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मायके से ससुराल लौट रही 23 वर्षीय महिला की चलती बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसे में उसकी छह माह की बेटी सुरक्षित बच गई। घटना कस्बा जखौरा के पास खेड़र नदी के समीप हुई।
ग्राम जमौरामाफी थाना जखौरा निवासी दीपिका करीब 15 दिन पहले अपनी छह माह की बेटी नित्या के साथ मायके ग्राम एवनी आई थी। शनिवार को वह अपने ममेरे देवर रविंद्र के साथ बाइक से वापस ससुराल लौट रही थी। दीपिका ने गोद में बेटी को लिया हुआ था। परिजनों के मुताबिक जखौरा कस्बे के पास खेड़र नदी के समीप अचानक दीपिका बाइक से असंतुलित होकर नीचे गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि गोद में मौजूद मासूम बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल दीपिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता रूपलाल ने बताया कि दीपिका की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसका पति सुंदरपाल नासिक में मजदूरी करता है। सीओ सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें