फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत पूराकलां तिराहे के पास तेज गति से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवाया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 5.30 बजे कडेसराकलां गांव निवासी रितिक झा अपनी मां सुधा (48) पत्नी रमेश के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह लोग पूराकलां तिराहे से करीब सौ मीटर आगे पहुंचे, तभी रितिक की बाइक के सामने एक अन्य मोटरसाइकिल चालक आ गई। इससे बचने के चक्कर में उसने अपनी बाइक में ब्रेक लगाया। ब्रेक लगते ही बाइक पर बैठी उसकी मां का संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर गिर गई। तभी झांसी से ललितपुर की ओर तेज गति से जा रही रोडबेज बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवाया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें