फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
rape3 grafic.jpeg - फोटो : rape3 grafic.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महर्रा में हाईवे सड़क पार करने के दौरान स्कूटी की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा निवासी हिम्मा (58) पत्नी ऊदल सहरिया एक माह पहले उसकी पुत्री राधा के यहां डिलीवरी होने के चलते उसके ससुराल ग्राम महर्रा आई थी। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे हिम्मा अपनी पुत्री राधा के साथ शौच क्रिया को गांव से बाहर हाईवे के दूसरी ओर खेतों पर जा रही थी। अभी वह सड़क पार कर रही थी कि अचानक से एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख उसकी पुत्री के चीखने चिल्लाने पर अन्य परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए और घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें