फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम बेटना स्थित हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान चार पहिया वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बेटना निवासी छोटी बहू उर्फ पटौरावाली (40) पत्नी हरी सिंह लोधी शनिवार को गांव के पास से निकली हाईवे की सड़क पार करके गांव जा रही थीं, इसी दौरान सागर की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख ग्रामीण की सूचना पर परिजन एकत्रित हो गए और महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए बिरधा अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। वहीं नाराहट पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें