फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। थाना बार के अंतर्गत ग्राम बघौरा में ननद के यहां पहुंची एक महिला का पति से विवाद होने के कारण उसने विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना बार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम टीला निवासी पूजा राजा (25) अपने पति जितेंद्र सिंह के साथ थाना बार के ग्राम बघौरा में अपनी ननद के यहां भाई दूज पर गई थी। रविवार की शाम को फोन पर किसी से बात करने के कारण पति से उसका विवाद हो गया, जिसके चलते पति ने उसका मोबाइल छुड़ाकर सिम तोड़ दी। इससे पूजा ने गुुस्से में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख पति उसे अपने जीजा के साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर उपचार के लिए बार स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर गांव के लोग चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे और उन सभी को बार स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान पूजा की मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर थाना बार पुुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसने पांच वर्ष पहले पूजा से कोर्ट मैरिज की थी, यह पूजा की दूसरी शादी थी। पूजा किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती थी, जिस पर वह मना करता था। इसी बात को लेकर बीते रोज भी उसने पूजा को मना किया और उसका मोबाइल लेकर सिम तोड़ दी। इसी के चलते उसने कोई कुछ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें